विदिशा: सब्जी खेती एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न
11 अगस्त 2026, विदिशा: विदिशा: सब्जी खेती एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न – ग्रामीण युवाओं एवं हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आरसेटी द्वारा आयोजित सब्जी की खेती एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन एवं असेसमेंट संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिला एवं पुरुष हितग्राहियों को सब्जी उत्पादन से संबंधित विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ नर्सरी प्रबंधन, पौध तैयार करने, रोपण, देखभाल एवं सब्जी की खेती की उन्नत विधियों का व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने तथा उनकी आय में वृद्धि के लिए सक्षम बनाना रहा।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं जिला पंचायत सीईओ श्री ओ.पी. सनोठिया के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुए उक्त प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आरसेटी के डायरेक्टर श्री एफ.सी. महली द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का असेसमेंट किया गया तथा सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग अपने स्वयं के व्यवसाय अथवा कृषि गतिविधियों में करने के लिए प्रेरित किया।
श्री महली ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृषि एवं नर्सरी प्रबंधन के क्षेत्र में स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त तकनीकी जानकारी का बेहतर उपयोग कर हितग्राही स्वयं का रोजगार स्थापित करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं अनुभव साझा किए तथा आरसेटी द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षण के प्रति आभार व्यक्त किया
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

