Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में कृषि योजनाओं के प्रदर्शन में विदिशा टॉप पर, सतना दूसरे और सीहोर तीसरे स्थान पर

04 नवंबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में कृषि योजनाओं के प्रदर्शन में विदिशा टॉप पर, सतना दूसरे और सीहोर तीसरे स्थान पर – मध्यप्रदेश में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसान कल्याण के क्षेत्र में विदिशा जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड की अगस्त माह की प्रगामी रैंकिंग में विदिशा जिला 42.95 स्कोर के साथ प्रदेश के सभी जिलों में अव्वल रहा है। वहीं सतना जिले ने दूसरा और सीहोर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में कृषि एवं इससे जुड़े विभागों की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग और समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड से हो रही योजनाओं की मॉनिटरिंग

राज्य शासन द्वारा कृषि वर्ष 2026 में किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, पारदर्शिता और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड तैयार किया गया है। इस डैशबोर्ड के अंतर्गत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के साथ उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मछुआ कल्याण एवं सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों को शामिल किया गया है। इनके लिए प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) निर्धारित किए गए हैं। डैशबोर्ड के माध्यम से सभी जिलों की योजनावार प्रगति की ऑनलाइन प्रविष्टि की जाती है। संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा सत्यापित जानकारी के आधार पर जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है। इसके बाद प्राप्त उपलब्धियों के अनुसार प्रदेश स्तर पर रैंकिंग निर्धारित की जाती है।

42.95 स्कोर के साथ विदिशा ने हासिल की पहली रैंक

इसी प्रक्रिया के तहत अगस्त माह की प्रगामी रैंकिंग में विदिशा जिले ने 42.95 स्कोर प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं सतना दूसरे और सीहोर तीसरे स्थान पर रहा। इस रैंकिंग में विदिशा का शीर्ष स्थान पर पहुंचना जिले में कृषि और संबद्ध विभागों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर के मार्गदर्शन में हो रही योजनाओं की नियमित समीक्षा

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में कृषि एवं इससे जुड़े सभी विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जा रही है। योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और विभागीय गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कलेक्टर द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों के अनुसार विभागीय अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम करने से जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

विभागीय समन्वय और नियमित मॉनिटरिंग से मिली सफलता

प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करना विदिशा जिले के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन के साथ कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों, नियमित मॉनिटरिंग और योजनाओं के लक्ष्य आधारित क्रियान्वयन का परिणाम है। इससे जिले में कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को आगे भी अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture