Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा: कृषि विभाग ने सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण, खाद स्टॉक और भावांतर योजना के पंजीयन की स्थिति जांची  

09 अक्टूबर 2026, विदिशा: विदिशा: कृषि विभाग ने सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण, खाद स्टॉक और भावांतर योजना के पंजीयन की स्थिति जांची – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के नटेरन विकासखंड की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सतपाड़ाहाट में कृषि विभाग ने औचक निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था और भावांतर योजना के तहत किसानों के पंजीयन की स्थिति का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान समिति कार्यालय और गोदाम क्रमांक-1 एवं गोदाम क्रमांक-2 का अवलोकन किया गया। इस दौरान उपलब्ध कृषि आदानों और किसानों को दी जा रही सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान भावांतर योजना के अंतर्गत किए जा रहे पंजीयन की स्थिति की भी जांच की गई। इसके लिए पंजीयन केंद्र से संबंधित सत्यापन पत्रक के माध्यम से आवश्यक जानकारी और दस्तावेज प्राप्त किए गए। जांच में पाया गया कि समिति स्तर पर पिछले दिन तक कुल 5 किसानों का भावांतर योजना के तहत सफलतापूर्वक पंजीयन किया गया था।

गोदाम में मिला टीएसपी उर्वरक का नया स्टॉक

कृषि विभाग की टीम ने समिति के खाद गोदामों में उर्वरक की उपलब्धता और भंडारण व्यवस्था का भी भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान गोदाम में टीएसपी (ट्रिपल सुपर फॉस्फेट) उर्वरक का नया स्टॉक प्राप्त होना पाया गया। प्राप्त स्टॉक को निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया के तहत पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन में दर्ज किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह स्टॉक मशीन पर प्रदर्शित होगा और किसानों को नियमानुसार इसका वितरण शुरू किया जाएगा। भौतिक सत्यापन के दौरान समिति परिसर में खाद की बोरियां सुरक्षित रूप से भंडारित पाई गईं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों से समय पर पंजीयन कराने की अपील

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सतपाड़ाहाट, पंजीयन क्रमांक 85, की स्थापना 24 मार्च 1967 को हुई थी। यह समिति विदिशा जिले के नटेरन विकासखंड के अंतर्गत कार्यरत है। कृषि विभाग ने औचक निरीक्षण के माध्यम से समिति में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक, भंडारण व्यवस्था, भावांतर योजना के पंजीयन और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे भावांतर योजना सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय-सीमा में पंजीयन कराएं। साथ ही, उर्वरक प्राप्त करते समय निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture