विदिशा: ई-विकास पोर्टल से बाहर उर्वरक बेचने पर तीन विक्रेताओं को नोटिस जारी
06 अप्रैल 2026, विदिशा: विदिशा: ई-विकास पोर्टल से बाहर उर्वरक बेचने पर तीन विक्रेताओं को नोटिस जारी – विदिशा जिले में उर्वरक वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करने हेतु प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है। शासन के निर्देशानुसार लागू की गई ‘ई-विकास पोर्टल’ आधारित टोकन प्रणाली का पालन नहीं करने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं को वैधानिक कार्रवाई के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री केएस खपड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष से जिले में उर्वरक वितरण के लिए ई-विकास पोर्टल के माध्यम से टोकन जारी करने की व्यवस्था लागू की गई थी, जिसे 1 अप्रैल से पूर्ण रूप से अनिवार्य कर दिया गया है। स्पष्ट निर्देश हैं कि इस प्रणाली के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से उर्वरक वितरण नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद कुछ विक्रेताओं द्वारा पूर्व में प्रचलित पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरक वितरण किया गया, जो शासन के निर्देशों का उल्लंघन माना गया है।
पर कार्रवाई करते हुए मेसर्स साईं कृषि ट्रेडर्स (ढोलखेड़ी चौराहा, विदिशा), मेसर्स आर के ट्रेडिंग कंपनी (सिरोंज) तथा मेसर्स कुंदनमल दीपक कुमार ओसवाल (त्योंदा रोड, बासौदा) को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल ई-विकास पोर्टल से जारी टोकन के आधार पर ही उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

