विदिशा: कृषक गजराज सिंह की स्ट्रॉ रीपर से बढ़ी कमाई, आज हजारों रुपए प्रति महीना हो रही अतिरिक्त आय
29 मार्च 2026,विदिशा: विदिशा: कृषक गजराज सिंह की स्ट्रॉ रीपर से बढ़ी कमाई, आज हजारों रुपए प्रति महीना हो रही अतिरिक्त आय – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के बासौदा विकासखंड के नयागांव में कृषक श्री गजराज सिंह लोधी को कृषि विभाग द्वारा स्ट्रॉ रीपर (भूसा मशीन) अनुदान पर प्रदान की गई। इस मशीन पर उन्हें 1,50,000 रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे उनकी कृषि गतिविधियों में नया आयाम जुड़ा है।
कृषक श्री गजराज सिंह द्वारा अपने खेत में नरवाई से भूसा तैयार किया जा रहा है, जिससे फसल अवशेष का बेहतर उपयोग हो रहा है। इसके साथ ही वे आसपास के गांवों के किसानों के खेतों में किराए पर सेवा देकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं।
यह पहल न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।
कृषि विभाग द्वारा गांव में पहुंचकर किसानों को नरवाई न जलाने की समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि सुपर सीडर एवं अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से नरवाई प्रबंधन कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भूमि की उर्वरता भी बनाए रखी जा सकती है।
इस प्रकार आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर किसान आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

