Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति ने फहराया तिरंगा

29 जनवरी 2022, रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति ने फहराया तिरंगा – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.एस. सेंगर ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय गर्व का दिवस है। हमारे देश ने एक गणतंत्र के रूप में अल्प समय में ही काफी प्रगति की है। डाॅ. सेंगर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और आज यह विश्वविद्यालय बड़ी संख्या में कुशल मानव संसाधन तैयार कर रहा है जो राज्य के कृषि विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास और विश्वविद्यालय तथा किसानों का विकास हमारी प्राथमिकता है।

डाॅ. सेंगर ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कोविड काल में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कृषि महाविद्यालय, रायपुर, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बिलासपुर एवं कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, छुई खदान को सम्मानित किया। इसीतरह कृषि विज्ञान केन्द्र दंतेवाड़ा, रायगढ़, एवं धमतरी को भी सम्मानित किया गया। उन्होने शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शोधार्थियों एवं एन.सी.सी. तथा एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस समारोह में कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान डाॅ. पी.के. चन्द्राकर, निदेशक विस्तार डाॅ. आर.के. बाजपेयी, अधिष्ठता कृषि महाविद्यालय, रायपुर डाॅ. एम.पी. ठाकुर, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर डाॅ. एम.पी. त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में प्रध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. (मेजर) जी.के. श्रीवास्तव ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बुंदेलखंड संभाग में मसूर की अच्छी बिजाई- लेकिन नए माल की आवक में होगी देर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें