State News (राज्य कृषि समाचार)

7 ज़िलों में अति भारी वर्षा की संभावना

Share

07 सितम्बर 2023, इंदौर: 7 ज़िलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर , रीवा, जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर, उज्जैन, सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1  जून से आज 7  सितंबर तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 17 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 12 % कम तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 22 % कम वर्षा हुई है। राज्य के जिन इलाकों में 20 % या इससे अधिक वर्षा हुई है, उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश- सिंगोड़ी ( कटनी )152.0 ,विजयराघोगढ़ ( कटनी ) 98.0 ,अनुपपुर-एडब्ल्यूएस 95.8 ,वेंकटनगर ( अनूपपुर ) 89.6 ,बरही ( कटनी ) 81.0 ,जैतपुर (शहडोल ) 74.0 ,बल्देवगढ़ ( टीकमगढ़ )73.0 ,खरगापुर( टीकमगढ़ ) 68.0 ,परासिया ( छिंदवाड़ा ) 66.3 ,पलेरा ( टीकमगढ़ ) 65.0 ,उमरियापान ( कटनी ) 64.6 ,बड़ागांव धसान ( टीकमगढ़ ) 60.0 ,अमरवाड़ा ( छिंदवाड़ा )57.2 ,सिमरिया ( पन्ना ) 54.0 ,उमरेठ( छिंदवाड़ा ) 52.2 ,जतारा ( टीकमगढ़ ) 52.0 ,मालथौन ( सागर )  50.6 ,पांढुर्णा ( छिंदवाड़ा ) 50.4 ,पनागर ( जबलपुर )50.2 ,गोहपारू ( शहडोल )50.0 ,जयसिंहनगर ( शहडोल ) 50.0 ,लिधौरा (टीकमगढ़ ) 49.0 ,कोतमा ( अनूपपुर ) 49.0 ,बिलहरी ( कटनी ) 47.0 ,हटा ( दमोह ) 46.0 ,बांदा  ( सागर ) 46.0 ,बड़वारा ( कटनी ) 45.0 ,बुढ़ार ( शहडोल ) 45.0 ,गौरीहार ( छतरपुर ) 45.0 ,चांद ( छिंदवाड़ा ) 43.4 ,परसवाड़ा ( बालाघाट ) 41.2 ,रीठी ( कटनी )  40.2 ,हनुमना ( रीवा )  40.2 ,कुण्डम ( जबलपुर ) 39.8 ,मेहदवानी ( डिंडोरी ) 38.0 ,मझौली (सीधी ) 38.0 ,उमरिया-एडब्ल्यूएस 37.4 ,रायपुरा ( पन्ना ) 37.2 ,पुष्पराजगढ़ ( अनूपपुर )37.2 ,उंचेहरा (सतना )  37.0 ,राजनगर ( छतरपुर ) 36.6 ,डिंडोरी-एडब्ल्यूएस 36.2 ,सोहागपुर ( शहडोल )  36.0 ,बेनीबारी ( अनूपपुर ) 35.4 ,बड़ामलहरा ( छतरपुर ) 35.2 ,पवई ( पन्ना ) 35.0 ,रहली (सागर ) 35.0 ,मुडवारा( कटनी)  35.0 ,शाहपुरा ( डिंडोरी ) 34.1 ,बरगी ( जबलपुर ) 34.0 ,देवरी ( सागर ) 34.0 , रघुराजनगर ( सतना ) 33.4 ,जैतहरी ( अनूपपुर ) 32.4 ,अमरकंटक ( अनूपपुर )32.2 ,करंजिया ( डिंडोरी ) 32.2 ,स्लीमनाबाद ( कटनी ) 32.0 ,बिजुरी (अनूपपुर ) 30.6 ,लवकुशनगर ( छतरपुर ) 30.0 ,पटेरा ( दमोह ) 30.0 ,सिहावल ( सीधी ) 29.2 ,चंदिया ( उमरिया ) 28.6 ,रांझी ( जबलपुर ) 28.4 ,बरेला ( जबलपुर ) 28.2 ,जबलपुर-एडब्ल्यूएस 27.6 ,बटियागढ़ ( दमोह ) 27.0 ,खजुराहो एयरो ( छतरपुर )  26.8 ,मानपुर ( उमरिया ) 26.4 ,पाटन ( जबलपुर ) 26.0 ,गढ़ाकोटा ( सागर )  25.2 ,ढीमरखेड़ा ( कटनी ) 25.0 ,सिहोरा ( जबलपुर ) 25.0 ,पाली ( उमरिया ) 24.6 ,मऊगंज ( रीवा ) 24.6 ,वारासिवनी ( बालाघाट )  24.3 ,केसली ( सागर )  24.0 ,छिंदवाड़ा-एडब्ल्यूएस 23.2 ,अमरपुर ( डिंडोरी ) 23.1 ,सौसर  ( छिंदवाड़ा ) 23.1 ,चान्नौदी ( शहडोल ) 23.0 ,बिरसिंगपुर ( सतना ) 23.0 ,घनसौर ( सिवनी ) 23.0 ,छतरपुर-एडब्ल्यूएस 22.8 ,बहोरीबंद ( कटनी )  22.8 ,मवई ( मंडला ) 22.6 ,अमानगंज ( पन्ना ) 22.6 ,जुन्नारदेव ( छिंदवाड़ा )  22.4 ,बिजावर ( छतरपुर )  22.0 , नागौद ( सतना ) 22.0 ,
करेली  ( नरसिंहपुर ) 22.0 ,टीकमगढ़-एडब्ल्यूएस 22.0 ,नौरोजाबाद  ( उमरिया ) 21.6 ,शाहगढ़ ( सागर ) 21.0 ,जावा ( रीवा ) 21.0 ,तेंदूखेड़ा ( नरसिंहपुर ) 21.0 ,तामिया ( छिंदवाड़ा ) 21.0 ,रामनगर ( सतना ) 20.1 और नईगढ़ी ( रीवा ) में 20.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्य प्रदेश – नेपानगर  ( बुरहानपुर ) 97.0 ,भैंसदेही ( बैतूल )  68.0 ,नलखेड़ा  ( आगर मालवा )  55.0 ,नागदा ( उज्जैन ) 48.2 ,गौतमपुरा ( इंदौर ) 47.6 ,सिरोंज ( विदिशा ) 45.0 ,बड़ौद ( आगर मालवा ) 44.0 ,जावर ( सीहोर ) 44.0 ,देपालपुर ( इंदौर ) 42.8 ,निसरपुर ( धार )  41.0 ,पुनासा बांध  ( खंडवा ) 40.0 ,सांवेर  ( इंदौर ) 38.6 ,पचमढ़ी ( नर्मदापुरम ) 37.6 ,अंजड़ ( बड़वानी )  36.6 ,हाट पिपल्या ( देवास )  36.0 ,आगर ( आगर मालवा ) 35.0 ,मुंगावली ( अशोकनगर ) 35.0 ,बाजना ( रतलाम ) 35.0 ,तराना ( उज्जैन ) 34.0 ,बेगमगंज ( रायसेन ) 32.6 ,भीकनगांव ( खरगोन ) 31.0 ,टोंकखुर्द ( देवास ) 31.0 ,रतलाम-एडब्ल्यूएस 30.8 ,गंधवानी (धार ) 30.0 ,सोनकच्छ ( देवास )  30.0 ,बाग ( धार ) 30.0 ,रामा ( झाबुआ ) 29.2 ,रहटगांव (हरदा ) 29.2 ,झाबुआ-एडब्ल्यूएस 28.3 ,चंदेरी (अशोक नगर ) 28.0 ,हातोद (इंदौर ) 27.0 ,देवास- एडब्ल्यूएस 26.0 ,उज्‍जैन- एडब्ल्यूएस 26.0 ,मनावर ( धार )  26.0 ,ठीकरी  ( बड़वानी ) 25.0 ,सैलाना ( रतलाम ) 25.0 ,तिरला ( धार ) 25.0 ,महिदपुर ( उज्जैन ) 24.4 ,पानसेमल  ( बड़वानी ) 24.0 ,उमरबन ( धार )  24.0 ब्यावरा ( राजगढ़ ) 24.0 ,भानपुरा ( मंदसौर ) 23.8 ,अशोकनगर-एडब्ल्यूएस 23.0 ,राजपुर ( बड़वानी )  23.0 ,गंजबासौदा ( विदिशा ) 22.4 ,भावगढ़ ( मंदसौर ) 21.5 ,सतवास ( देवास ) 21.0  महू ( इंदौर ) 21.0 ,शाजापुर 21.0  औरगैरतगंज  ( रायसेन ) में 20.2 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र ने 8  सितंबर की प्रातः 8 :30  बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है , उसके अनुसार धार, इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर ,टीकमगढ़ , बालाघाट एवं देवास ज़िलों में कहीं -कहीं गरज -चमक के साथ अति भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। इन 7 ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, बैतूल, राजगढ़ ,खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, निवाड़ी , सीहोर ,झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, उमरिया ,छिंदवाड़ा,पन्ना , सतना, अनूपपुर, रतलाम, मंडला, शाजापुर, डिंडोरी, दमोह, नरसिंहपुर, छतरपुर, आगर, कटनी एवं सिवनी ज़िलों में कहीं -कहीं गरज -चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात हो सकता है। शेष ज़िलों में कई जगहों पर वर्षा /वज्रपात संभावित है। आज 7  सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements