राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 5 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

19 अगस्त 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 5 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले  24  घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश  के रीवा संभाग के जिलों में कहीं- कही; ग्वालियर , शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ  स्थानों  पर; जबलपुर संभाग के जिलों में अनेक  स्थानों पर; भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम,  उज्जैन  संभागों के जिलों में  अधिकांश स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – भीमपुर 175.0, सौसर 132.5, कु रई 115.2, पांढुर्ना  105.3, पुनासा बांध 85.0, भैंसदेही 74.0, पिपलोदा 72.0, जावरा 64.0,  खिरकिया  62.4, सैलाना 61.0, बागली 58.0, चिचोली 55.0, गाडरवारा 55.0, रहटगाँव 53.0, बड़वाह 53.0, शाहपुरा-जबलपुर 52.1, आठनेर 51.3, खकनार 51.0, गोटेगांव 51.0, विदिशा  51.0, सनावद 50.0, धनौरा 46.0, उदयनगर 45.0, खंडवा 42.0,सारंगपुर 41.4, नेपानगर 40.0, हरसूद 39.0, झिरन्या  39.0, नटेरन 39.0, खालवा 38.0, तराना 37.2, मोमन  बड़ोदिया  37.0, भीकनगांव 35.0, जावर 35.0, इंदौर 32.2, सोनकच्छ  32.0,  कुक्षी  32.0,  हाट पिपल्या 31.0, उदयपुरा 31.0, बुरहानपुर 30.2, कुं भराज 29.0,जीरापुर 29.0, कालापीपल 29.0, टिमरनी 28.4, पचोर 28.0, बिछुआ 27.0, बाबई/ माखनपुर 27.0, हरदा 26.7,रहटी 26.4, मुलताई 26.0,लखनादौन 26.0, नागदा 26.0, तिरोड़ी 25.4, उज्जैन  25.4, शाहपुर 25.2, राघौगढ़ 24.0, कोलार 22.4, भावगढ़ 22.0, सिवनी मालवा 22.0,  प्रभात पट्टन  21.5,  डोलरिया  20.0, बरगी 19.8, इटारसी 19.4, गौहरगंज 19.0,टोंकखुर्द  18.0, आरोन 18.0, रावटी 18.0, सोहागपुर- नर्मदा पुरम 17.0, बीना 16.4, बड़वानी 16.3, देवरी-रायसेन 16.2, बरघाट 16.2, खातेगांव 16.0,  नसरुल्लागंज 16.0, आगर 15.0,  डही  15.0, निसरपुर14.3, बाजना 14.0, शाजापुर 14.0,  खा चरौद 14.0,  सेगांव 13.0, खुरई 13.0, बिछिया  12.6, बैतूल 12.4, पंधाना 12.0, भगवानपुरा 12.0, रतलाम 12.0, छपारा 12.0, बरेला 11.3, के सली 11.3, रामा 11.2,खिलचीपुर 11.2, नलखेड़ा 11.0, अमरकंटक 11.0, घोड़ा डोंगरी  11.0, तमिया  11.0, घंसौर 11.0, पेटलावद 10.6, नैनपुर 10.6, धार 10.5, मंडला 10.4, खरगोन  10.2, पिपरिया  10.2, खैरलांजी 10.1,आमला 10.0, दमोह 10.0, पीथमपुर 10.0, गोगावां 10.0, घुघरी 10.0,  आष्टा  10.0, बुधनी 10.0, रहली 9.3,  महू  9.2, सि वनी 9.2, देवास 9.0, मोहखेड़ 8.2, बड़ौद 8.0, बालाघाट 8.0, करेली 8.0, नीमच 8.0, देपालपुर 7.8, बनखेड़ी 7.8, मोहगांव 7.3, रायसने 7.2,  वेंकटनगर 7.0, अशोकनगर 7.0, बड़वारा 7.0, बेगमगंज 7.0,  श्यामपुर 7.0, घट्टिया  7.0, कटंगी 6.8, बि रसा 6.4, परसवाड़ा 6.2और  घाटीगांव  में 6.2 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। बैतूल एवं  पांढुर्ना जिलों में अति भारी वर्षा और रतलाम, सिवनी और खंडवा जिलों में भारी वर्षा हुई। 1  जून से 19  अगस्त तक मप्र में दीर्घावधि औसत से २२ % अधिक वर्ष हुई है।  पूर्वी मप्र में औसत से 25 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 19  % अधिक वर्षा हुई है।

Advertisement
Advertisement

मौसमी परिस्थितियां -डिप्रेशन , दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर केंद्रित है। इसके दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम – उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले 12 घंटों के दौरान एक  सुस्पष्ट  निम्न दबाव  क्षेत्र में  कमजोर पड़ने की संभावना है। मानसून  ट्रफ  वर्तमान में , दीव, सूरत, नंदुरबार, अमरावती,  दक्षिण आंतरिक  ओडिशा पर डिप्रेशन के केंद्र  से होकर  पूर्व मध्य  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण   पूर्वोत्तर  अरब सागर और  संलग्न गुजरात पर सक्रिय है। विरूपक  हवाओं का  क्षेत्र  ( शियर  जोन ) भारतीय क्षेत्र में साथ  मध्य समुद्र तल से 3.1 और 4.5 कि मी की ऊं चाई के  मध्य अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने छिंदवाड़ा , सिवनी ,मंडला, बालाघाट और  पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, डिंडोरी  और  नरसिंहपुर जिलों में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के शेष जिलों में अनेक /अधिकांश स्थानों पर  झंझावात / वज्रपात के साथ  वर्षा होगी या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement5
Advertisement