Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश सरकार देगी केरल और त्रिपुरा को 20-20 करोड़ रूपए की सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

27 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार देगी केरल और त्रिपुरा को 20-20 करोड़ रूपए की सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित केरल और त्रिपुरा की सरकार को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रूपए की सहायता जारी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं और संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण से जल्द से जल्द इस संकट को दूर करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्य भीषण वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिपुरा और केरल राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा की घटनाएँ हुई हैं, जिसमें बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दु:खद है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com