Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बनेड़िया तालाब इस वर्ष अभी भी खाली

26 अगस्त 2024, (शैलेष ठाकुर, देपालपुर): बनेड़िया तालाब इस वर्ष अभी भी खाली – मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा तालाब देपालपुर तहसील के बनेड़िया   का है ,जो इस वर्ष अभी भी खाली है, जबकि गत वर्ष जुलाई में ही ओवर फ्लो हो गया था। इस बार ऊपरी क्षेत्र में तेज बारिश  नहीं  होने से तालाब पूरा नहीं भर पाया है।

उल्लेखनीय है कि  पिछले वर्ष देपालपुर में  इन दिनों तक 43 इंच बारिश हो चुकी थी। जो इस वर्ष की तुलना में 15 इंच ज्यादा थी। 1 जून 24 से 24 अगस्त 24 तक इंदौर में 26 इंच ,महू में 16 .3  इंच, सांवेर में 24.7 इंच, देपालपुर में 28.7 इंच,गौतमपुरा में 22.2 इंच ,हातोद में 17.7 इंच वर्षा  हो चुकी है।  इंदौर में 23 – 24 अगस्त के दौरान  5.7 इंच बारिश हुई ,जिसके कारण यशवंत सागर तालाब का एक गेट पहली बार 23 अगस्त की रात में खोलना पड़ा । जबकि देपालपुर में इस दौरान 1.9 इंच वर्षा ही हुई। इसी कारण बनेड़िया तालाब पूरा नहीं भर पाया।

जहाँ तक सोयाबीन फसल का सवाल है ,तो  इस बार क्षेत्र में सोयाबीन का अंकुरण अच्छा हुआ।  कुछ दिनों से मौसम भी साफ था। लेकिन इसके पहले लगातार रिमझिम बारिश होने से बिना किसी टॉनिक स्प्रे के सोयाबीन की ऊंचाई बहुत बढ़ गई। जिन किसानों ने बीज दर ज्यादा रखी, अधिकतर उन खेतों में सोयाबीन की फसल टेढ़ी होने की शिकायत आई  है।  जिसका उत्पादन पर काफी असर पड़ेगा  ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com