Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राज्यपाल इंदौर में बोले – विगत 11 वर्षों में देश में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए

27 नवंबर 2025, इंदौर: राज्यपाल इंदौर में बोले – विगत 11 वर्षों में देश में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए – राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने   इंदौर के कृषि महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय परिसर में जननायक टंट्या भील बालक छात्रावास, एरोपोनिक्स यूनिट, महाविद्यालय के मुख्य द्वार, ऑडिटोरियम व कन्या छात्रावास के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। नवीन कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में देश में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। फलस्वरूप देश का कृषि उत्पादन बढ़ा है। किसानों की आय में वृद्धि भी हुई है। उन्होंने कृषि महाविद्यालयों में छात्र- छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय के कृषि नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से कृषि भूमि, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल असर होता है। इसलिए अब जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा है। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में मोटे अनाज “श्रीअन्न” पर केंद्रित पोस्टर का लोकार्पण भी किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

1924 में स्थापित हुआ है इंदौर का कृषि महाविद्यालय

कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु   अरविंद शुक्ला ने बताया कि इंदौर का कृषि महाविद्यालय वर्ष 1924 में स्थापित हुआ है। महाविद्यालय में दलहन और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में लगातार अनुसंधान किये जा रहे हैं। इंदौर के कृषि महाविद्यालय में सभी विद्यार्थी “ग्रीन ग्रेजुएशन कार्यक्रम” के तहत महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नियमित पौधे लगाते हैं। साथ ही उनका पालन पोषण भी करते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture