स्वतंत्रता दिवस पर पारादीप फास्फेट की विभिन्र गतिविधियां
21 अगस्त 2026, भोपाल(कृषक जगत): स्वतंत्रता दिवस पर पारादीप फास्फेट की विभिन्र गतिविधियां – स्वतंत्रता दिवस को पारादीप फास्फेट्स लि एंव जुआरी फार्म हब लि ने जय जवान जय किसान दिवस के रुप मे प्रदेश के 12 स्थानो पर मनाया । इस अवसर पर ग्रामो मे फसल संगोष्ठी,वृक्षारोपण ,भूतपूर्व सैनिको का सम्मान आदि गतिविधियां आयोजित की गई ।
पारादीप फास्फेट ने स्वतंत्रता दिवस पर इस प्रकार के आयोजन आयोजित कर अनूठी मिसाल कायम की। भोपाल के समीप रायसेन जिले के ग्राम दाहोद कार्यक्रम मे कंपनी के रीजनल मैनेजर डॉ ए के राणा ,मुख्य मैनेजर मार्केट डेवलपमेंट एवं सेल्स श्री सरोज कुमार सिंह, श्री बृजेश धाकड़ ,श्री दीपक सेन मौजूद थे। अन्य स्थानो पर कंपनी के श्री अतुल मकोड़े ने रतलाम जिले के ग्राम बिलपांक, श्री तरुण अग्रवाल ने सतना जिले के ग्राम मांड में श्री मनीष शर्मा ने नर्मदापुरम जिले के ग्राम पठौडी मे श्री गगन चौधरी एवं श्री जुगल चौरे ने जबलपुर जिले के ग्राम बंदरकोला में श्री दिनेश कुमार ने इंदौर जिले के ग्राम सिमरौद में श्री शेखइनुस ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम रिढोरा मे श्री सुखदेव वर्मा शिवपुरी ने ग्राम धारोनी तथा श्री मयंक कश्यप ने बुरहानपुर जिले के ग्राम खामनी मे आयोजित किए
। संगोष्ठियों में मौजूद किसानों को पारादीप फास्फेट के उत्पाद जिनमे जय किसान नैनों शक्ति नैनो डीएपी, जय किसान नवरत्न स्मार्ट सॉल्यूशन ,जय किसान बायो 20 आदि के उत्पाद उपयोग की जानकारी दी गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

