Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश के चौसा आम की ब्रिटेन में धूम, पहली खेप लेकर रवाना हुआ आम का ‘राजा’

22 जुलाई 2026, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चौसा आम की ब्रिटेन में धूम, पहली खेप लेकर रवाना हुआ आम का ‘राजा’ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कृषि एवं बागवानी उपज को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश से 1200 किलोग्राम ताजे चौसा आमों की पहली खेप ब्रिटेन के लिए रवाना की गई।

यह ऐतिहासिक खेप लखनऊ स्थित उद्यान निदेशालय से उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। आमों का निर्यात पीएसपीजी कंसल्टेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के किसानों की उपज को दुनिया के बड़े बाजारों तक पहुंचाकर उन्हें बेहतर मूल्य दिलाना है। योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश के आम सहित अन्य बागवानी उत्पादों के निर्यात में लगातार वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि अब निर्यात गतिविधियां केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रदेश के अधिकांश विकासखंडों तक उनका विस्तार किया जा चुका है। सरकार का प्रयास है कि गांव-गांव तक किसानों को निर्यात व्यवस्था से जोड़ा जाए और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

गांव-गांव तक तैयार किया गया निर्यात नेटवर्क

सरकार ने किसानों और निर्यातकों को जोड़ने के लिए प्रदेशभर में निर्यात नेटवर्क विकसित किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश बागवानी निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और कृषि उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन और निर्यात के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध चौसा आम की ब्रिटेन के लिए रवाना हुई पहली खेप राज्य के किसानों और बागवानों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाली है। इससे प्रदेश के कृषि और बागवानी उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलने के साथ किसानों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture