Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

IMD Weather Update: उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक सक्रिय हुआ मानसून, हिमाचल, गुजरात समेत कई राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूरे देश का मौसम  

21 जुलाई 2026, नई दिल्ली: IMD Weather Update: उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक सक्रिय हुआ मानसून, हिमाचल, गुजरात समेत कई राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूरे देश का मौसम – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अगले 3 से 4 दिनों तक मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और उत्तर प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है।

सिनोप्टिक मौसम परिस्थिति

IMD के अनुसार, देशभर में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण बारिश का दायरा बढ़ा है। मानसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति के आसपास बनी हुई है। हरियाणा, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़ और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तर-पूर्व अरब सागर तक निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों के बीच एक ट्रफ भी सक्रिय है। इन सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश की संभावना है। 21 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में 21 से 23 जुलाई तक तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मध्य भारत का मौसम

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले कई दिनों तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वहीं छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पूर्वी भारत का मौसम

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मानसून सक्रिय रहेगा। ओडिशा और झारखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि ओडिशा के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले एक सप्ताह तक व्यापक बारिश जारी रहने का अनुमान है। असम-मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

पश्चिम भारत का मौसम

गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD ने विशेष रूप से 21 और 22 जुलाई को गुजरात के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा में भी कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत का मौसम

हालांकि दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहेंगी, लेकिन तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

दिल्ली का मौसम (21 जुलाई)

IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर से शाम के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

रात में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture