Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी सरकार की कृषि यंत्र सब्सिडी योजना, आप भी ले सकते है लाभ

31 अगस्त 2024, भोपाल: यूपी सरकार की कृषि यंत्र सब्सिडी योजना, आप भी ले सकते है लाभ – यूपी की योगी सरकार किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है और इन्हीं योजनाओं में से एक है कृषि यंत्र सब्सिडी योजना। यदि आप यूपी क्षेत्र के किसान है तो आप भी इस लाभकारी योजना का लाभ ले सकते है।

दरअसल किसानों को सस्ती दरों पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी सरकार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। 

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत किसानों को रोटावेटर, कल्टीवेटर, रीपर, थ्रेशर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर आदि कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। योजना के तहत राज्य सरकार ड्रायर मशीन यानी फसल सुखाने वाली मशीन पर 12 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। ड्रायर मशीन की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।  ऐसे में राज्य के किसानों को यह मशीन मात्र 3 लाख रुपये में मिल सकती है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बता दें कि यूपी में मक्का की बुवाई और प्रसंस्करण से जुड़ी अन्य मशीनों पर भी इसी तरह की सब्सिडी देय है।  इसके अलावा यूपी सरकार बेहतर उत्पादन तकनीक को समझने के लिए राज्य के प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण के लिए भारतीय अनुसंधान संस्थान भी भेजती है। अगर आप यूपी के किसान हैं तो आप कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ड्रायर मशीन और पॉपकॉर्न मशीन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com