State News (राज्य कृषि समाचार)

प्रदेश में बेमौसम बारिश की दस्तक

Share

21 नवम्बर 2020, इंदौर। प्रदेश में बेमौसम बारिश की दस्तक – प्रदेश में आज सुबह मानसून ने अचानक करवट ली और बेमौसम बारिश होने लगी l मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः 8 :30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में प्रदेश के निम्न जिलों में वर्षा दर्ज की गई l प्रदेश के कई जिलों में सुबह अल्पदृश्यता की स्थिति रही।

पूर्वी मध्य प्रदेश-

बालाघाट (मलाजखंड – 28.8), मंडला (बिछिया – 24.4, नैनपुर – 5.0, घुघरी – 10.0, सिटी – 7.0, मोहगांव – 4.2), कटनी (विजयराघवगढ़ – 19.5, रीठी – 17.2, बरही – 15.0, सिटी – 6.8, बहोरीबंद – 2.0, स्लीमनाबाद, बड़वारा & ढीमरखेड़ा – 1.0), रीवा (मऊगंज – 18.0, गुढ़ – 9.0, रायपुर कर्चुलियान – 7.0, हनुमना – 6.3, मनगवां – 3.0), सीधी (सिहावल – 14.0, बहरी – 11.2, चुरहट & मझौली – 8.0, रामपुर नैकिन – 6.0, गोपदबनास – 2.4, कुसमी – 1.0), छिंदवाड़ा (चांद – 13.1, उमरेठ – 6.1, पाण्ढुर्णा – 5.8, जुन्नारदेव – 5.2, परासिया – 4.2, अमरवाड़ा – 1.0, सिटी – 0.5), सिंगरौली (देवसर – 12.6, चितरंगी – 7.4, सिटी – 2.6, सरई – 1.8), सागर (गढ़कोटा – 10.2, देवरी – 5.0, रहली – 3.0), जबलपुर (कुंडम – 9.0, मझौली – 8.0, सिहोरा – 1.2, सिटी – ट्रेस ), सिवनी (घनसौर – 9.0, बरघाट – 7.0, सिटी – 3.4, धनौरा – 3.2), सतना (रामनगर – 8.4, सोहावल – 4.5, रघुराजनगर – 3.2, अमरपाटन – 2.0), उमरिया (मानपुर – 8.0, पाली – 6.4, सिटी – 5.6), डिंडोरी (शहपुरा – 8.0, सिटी – 5.4, अमरपुर – 3.0, करांजिया – 1.0), अनूपपुर (जैतहरी – 7.6, वेंकटनगर – 5.0), दमोह (सिटी – 7.0), पन्ना (शाहनगर – 5.2), शहडोल (ब्यौहारी – ट्रेस )बांधवगढ़ (5.6), और मैहर में (1.4) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई l जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश के रायसेन (सुल्तानपुर – 19.2, गौहरगंज – 5.0) और बैतूल (सिटी – 8.2, घोड़ाडोंगरी – 3.0) में मि. मी.वर्षा दर्ज की गई l

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद से बिजली की चमक के साथ बैतूल,छिंदवाड़ा , सिवनी,डिंडोरी , बालाघाट और शहडोल जिलों में हल्की वर्षा जारी है l जबकि आज सुबह जबलपुर,शहडोल संभाग के अलावा सीधी , सिंगरौली, नरसिंहपुर उज्जैन और छतरपुर जिलों में दृश्यता में कमी देखी गई l जबलपुर में 600 ,ग्वालियर में 800 ,उज्जैन में 1000 , खजुराहो में 1500 तथा उमरिया में 2000 मीटर की दृश्यता रही l अल्पदृश्यता के कारण लोगों को बहुत परेशानी हुई l मौसम विभाग ने बड़वानी, दक्षिण धार,दक्षिण बालाघाट,और बुरहानपुर जिले में शाम को हल्की वर्षा की सम्भावना व्यक्त की है l

महत्वपूर्ण खबर : कृषक -वैज्ञानिक परिचर्चा संपन्न

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *