Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र प्रदर्शनी का केंद्रीय कृषि मंत्री – विधानसभा अध्यक्ष  ने किया अवलोकन

30 अप्रैल 2022, सतना ।  कृषि विज्ञान केंद्र प्रदर्शनी का केंद्रीय कृषि मंत्री – विधानसभा अध्यक्ष  ने किया अवलोकन  – दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट, जिला सतना में प्रथम त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (धारणीय विकास के लक्ष्य) में कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के द्वारा डॉ पी. एल. अम्बुलकर के मार्गदर्शन में केंद्र के उद्यानिकी विशेषज्ञ अवधेश कुमार पटेल के द्वारा कृषि प्रदर्शनी लगाई गई।

श्री पटेल ने अवलोकन करने वाले मुख्य अतिथियों और किसानों को लाइट ट्रैप, जवाहर मछली आचार, केंचुआ खाद, डिंडोरी जिले के बैगाचक में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कंद जैसे डांग कांदा, रताल कांदा, उद्यानिकी एवं लघुधान्य फसलों, जवाहर जैव उर्वरक, जवाहर तरल उर्वरक, लघु धान्य फसलों से बनने वाले विभिन्न उत्पाद जैसे- कोदो/ कुटकी नमकीन, कोदो/ कुटकी कुकीज़, कोदो/ कुटकी चावल, महुआ कुकीज, मक्का कुकीज आदि के बारे में प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले किसान भाइयों को जानकारी प्रदान की। केन्द्र के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मप्र विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, उप-निदेशक (कृषि विस्तार) आईसीएआर, डॉ. ए. के. सिंह, निदेशक, आईसीएआर अटारी डॉ. एस.आर.के. सिंह ने अवलोकन किया और केंद्र के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। कृषि प्रदर्शनी में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस. एस. गौतम, डॉ. गीता सिंह, डॉ. सतेंद्र कुमार, श्रीमती रेणु पाठक, कु.श्वेता मसराम और श्री एम. एम. दुबे का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

महत्वपूर्ण खबर: एफएमसी और जी.बी. पंत विश्वविद्यालय के बीच गठबंधन

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile