राज्य कृषि समाचार (State News)

केंद्रीय कृषि मंत्री ने विदिशा में किया कृषि विज्ञान केंद्र का भूमिपूजन

16 जून 2026, विदिशाकेंद्रीय कृषि मंत्री ने विदिशा में किया कृषि विज्ञान केंद्र का भूमिपूजन – विदिशा जिले के ग्राम बेरखेड़ी जैतू में  गत दिनों  कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) का भूमिपूजन  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  ने विधिवत पूजन-अर्चन कर कृषि विज्ञान केन्द्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  श्री ऐदल सिंह कंषाना व विदिशा संसदीय क्षेत्र के विधायकों के साथ – साथ अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत केन्द्र व प्रदेश के कृषि विभाग से संबंधित  अधिकारियों  के अलावा तथा बड़ी संख्या में कृषकों के अलावा अन्य मौजूद रहे।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सेतु का कार्य करते हैं। यहां किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, नवीन कृषि तकनीकों, फसल संरक्षण, जैविक खेती तथा कृषि आधारित उद्यमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य खेती को लाभकारी बनाना और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि करना है। कृषि विज्ञान केन्द्र के स्थापित होने से विदिशा जिले के किसानों को वैज्ञानिक मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगा। इससे नई तकनीकों का तेजी से प्रसार होगा और किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ा सकेंगे। उन्होंने किसानों से खेती में नवाचारों को अपनाने और वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।  श्री  चौहान ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सेतु का कार्य करते हैं। यहां किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, नवीन कृषि तकनीकों, फसल संरक्षण, जैविक खेती तथा कृषि आधारित उद्यमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य खेती को लाभकारी बनाना और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि करना है।  कृषि विज्ञान केन्द्र के स्थापित होने से विदिशा जिले के किसानों को वैज्ञानिक मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगा। इससे नई तकनीकों का तेजी से प्रसार होगा और किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ा सकेंगे। उन्होंने किसानों से खेती में नवाचारों को अपनाने और वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

मॉडल KVK: 49 एकड़ की जीवंत प्रयोगशाला – बेरखेड़ी जट्टू में बनने वाला यह कृषि विज्ञान केंद्र 49 एकड़ जमीन पर देश का मॉडल KVK होगा, जहाँ इसी खरीफ सीजन से प्रदर्शन प्लॉटों पर आधुनिक तरीके से खेती शुरू होगी। शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि बिल्डिंग का इंतजार किए बिना खेत पर काम तुरंत शुरू होगा– किसान को आँखों से दिखाकर सिखाया जाएगा, सिर्फ सुनाकर नहीं। इस KVK से ICAR के 113 संस्थानों और 1700 से अधिक KVK–संस्थानों के नेटवर्क की रिसर्च सीधे विदिशा–अंचल के किसानों तक मोबाइल, डेमो और प्रशिक्षण के जरिए पहुंचाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा की कि विदिशा के इस मॉडल KVK में ‘एग्री क्लीनिक’ यानी फसल का अस्पताल बनाया जाएगा, जहाँ किसान पौधा, पत्ता या मिट्टी का नमूना लेकर आएँगे और वैज्ञानिक बीमारी पहचानकर तुरंत उपचार बताएँगे। साथ ही, 155261 जैसे भारत विस्तार–किसान सारथी नंबर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों को फोन पर भी तुरंत सलाह दी जाएगी

  प्रदेश के  कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा  कि  केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से हरसंभव प्रयास कर रही हैं। इस दिशा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं।केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने के बजाय किसानों को आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने की आवश्यकता है। कृषि के साथ-साथ पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements