Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र, खरगोन के  वैज्ञानिक डॉ. सिंह सम्मानित

02 अक्टूबर 2026, (दिलीप दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्व): कृषि विज्ञान केन्द्र, खरगोन के  वैज्ञानिक डॉ. सिंह सम्मानित – कृषि विज्ञान केन्द्र, खरगोन के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय  फ़ार्म एन  फूड  एग्रीकल्चर अवार्ड 2026 में ‘ बेस्ट रिसर्चर इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘  सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान  आईसीएआर – सीआईएई भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कृषि प्रसार, किसान सशक्तिकरण एवं नवाचार आधारित कृषि विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।    

उल्लेखनीय है कि डॉ. राजीव कुमार सिंह द्वारा विगत वर्षों में कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से 7 से अधिक कृषक उत्पादक संगठनों ( एफपीओ ) को तकनीकी सहयोग प्रदान करना। 15 वर्षों में 200 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन, जिससे 7 से 8 हज़ार  किसान प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत 96 कृषि सखियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना। किसानों तक तकनीकी जानकारी के त्वरित प्रसार हेतु “ केवीके खरगोन फार्मर ” व्हाट्सएप नेटवर्क का निर्माण, किसान सारथी पोर्टल,  एम किसान  पोर्टल  के माध्यम से लगभग  1 लाख किसानों को नियमित रूप से तकनीकी परामर्श प्राप्त कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र, खरगोन का आधिकारिक फेसबुक पेज  एवं  एक्स पेज  स्थापित कर डिजिटल कृषि प्रसार को नई दिशा देना, जहां हजारों किसान नियमित रूप से जुड़कर वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त करते हैं। यह सम्मान केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि  कृषि विज्ञान केंद्र , खरगोन द्वारा किसानों के बीच किए जा रहे सतत वैज्ञानिक प्रयासों, नवाचारों एवं कृषि विकास के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile