Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उमरिया : निजी एवं सहकारी बीज विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण

25 नवंबर 2026, उमरिया: उमरिया : निजी एवं सहकारी बीज विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण – जिले में रबी सीजन 2026-27 की बुवाई का कार्य प्रगति पर है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में संचालित निजी एवं सहकारी बीज विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा पाली, मानपुर एवं करकेली विकास खंडों में बीज विक्रय केंद्रों की जांच की जा रही है, ताकि किसानों को अमानक एवं नकली बीजों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

उल्लेखनीय है कि विगत खरीफ सीजन में जिले के कुछ क्षेत्रों में अमानक एवं नकली धान बीज विक्रय के मामले सामने आने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस बीज अधिनियम, 1966 एवं बीज (नियंत्रण) आदेश, 1983 के प्रावधानों के तहत निलंबित किए गए थे।

कृषि विभाग ने जिले के समस्त बीज विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए केवल उच्च गुणवत्ता वाले मानक एवं प्रमाणित बीजों का ही विक्रय करें। अमानक अथवा नकली बीज बेचने की शिकायत या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें