Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भाकिसं मनावर के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

25 नवंबर 2026, मनावर: भाकिसं मनावर के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा – भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर धार के समक्ष क्षेत्र  की  विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की वह ज्ञापन सौंपा ।

चर्चा के दौरान कलेक्टर को बताया गया  कि ओंकारेश्वर चतुर्थ चरण नहर परियोजना ग्रुप 2 इस परियोजना से 119 गांव के किसानों को पानी मिलना है और 29947 हेक्टर जमीन में सिंचाई होना है । इस परियोजना में 90% सीमान्त  व आदिवासी किसान है ,लेकिन इस वर्ष अभी तक एक बार भी पानी नहीं आया है । यह नहर परियोजना पूरी तरह सीसी पाइपलाइन पर आधारित है 68 किलोमीटर से लगाकर 120 किमी लोहारी तक सीसी पाइपलाइन है । सीसी पाइप लाइन पूरी तरह से जॉइंट छोड़ चुके हैं ,इस कारण पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है । इसलिए संघ के द्वारा यह मांग की गई है कि भविष्य में यह परियोजना में सुचारू रूप से पानी चले इसके लिए एक वृहद योजना बनाकर 68 किलोमीटर से लगाकर 103 किलोमीटर धार रोड मनावर तक एम एस लोहे के पाइप लगाए जाएं  व  इस वर्ष रिपेयरिंग कर जल्द से जल्द इस परियोजना में पानी छोड़ा जाए । इसी तरह इस वर्ष ओंकारेश्वर तृतीय चरण नहर में अभी तक पानी टेल (कोलगांव, निसरपुर) तक नहीं पहुंचा वह इस परियोजना में एनवीडीए मनावर के  अधिकारियों की लापरवाही व लगातार निरीक्षण न करने के कारण बीच में ही पूरी तरह पानी नदी नालों में बह रहा है ।

डही माइक्रो परियोजना के अंतर्गत  132 केवी की लाइन  में भारी भ्रष्टाचार होने और किसानों को उचित मुआवजा नहीं  देने तथा ग्राम सोंडुल में सोसाइटी के लिए भवन उपलब्ध होने के बाद भी सोसाइटी चालू नहीं की गई है । इसे चालू करने की भी मांग की गई ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भारतीय किसान संघ  के  प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री दयाराम  पाटीदार ,प्रांतीय उपाध्यक्ष ,कांशीराम वास्केल, जिला अध्यक्ष ,अनिल पाटीदार ,तहसील उपाध्यक्ष  भारत  लछेटा ,तहसील अध्यक्ष डही ,दिनेश पाटीदार  निसरपुर, मुकेश पाटीदार निंबोल, राधेश्याम बामनिया देशवालिया नहार सिंह  बुंदेला सोंडुल और कमल चोयल  निगरनी शामिल थे .

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture