Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डॉ. अनिल दीक्षित स्वर्ण पदक से सम्मानित

24 नवंबर 2026, रायपुर/लुधियाना: डॉ. अनिल दीक्षित स्वर्ण पदक से सम्मानित – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान , रायपुर में संयुक्त निदेशक (फसल स्वास्थ्य अनुसंधान)के पद पर कार्यरत प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद् डॉ.अनिल दीक्षित को खरपतवार विज्ञान  के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान तथा कृषि एवं कृषक समुदाय की 33 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा के लिए प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान  विगत दिनों  पंजाब कृषि विश्वविद्यालय , लुधियाना में आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय खरपतवार सम्मेलन  के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एच. एस. धालीवाल (कुलपति, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय) तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रॉबिन (खरपतवार वैज्ञानिक, इज़राइल) द्वारा प्रदान किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile