राज्य कृषि समाचार (State News)

एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित  

03 सितम्बर 2025, गुना: एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित – कृषि विज्ञान केंद्र, आरोन एवं केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, मुरैना (कृषि मंत्रालय भारत सरकार)) द्वारा एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन विषय पर गत दिनों दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गुना जिले के विभिन्न ब्‍लॉक से 50 कृषक एवं 15 कृषि विस्तार अधिकारियों ने भाग लिया।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. धवेन्द्र सिंह द्वारा एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र, मुरैना के प्रभारी अधिकारी श्री सुनील कटियार एवं सहायक पौध संरक्षण अधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा  कीटों  एवं बीमारियों के प्रबंधन हेतु कल्चरल, भौतिक, यांत्रिक एवं जैविक विधि द्वारा  कीटों  एवं  बीमारियों के नियंत्रण हेतु विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।  विशेष रुप से एम.पी.एस.एस. पोर्टल के महत्व के बारे में विस्तृत रूप जानकारी दी गई जिसमें किसानों को मोबाइल  एप  के द्वारा फसलों में लगने वाले नाशीजीव जैसे कीट,  बीमारियां , खरपतवार एवं पोषक तत्वों की कमी को पहचानने एवं उसी  एप  के द्वारा उसका निदान कैसे प्राप्त किया जाए, के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक (पौध संरक्षण) द्वारा एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन में ट्राइकोडर्मा के महत्व एवं प्रयोग के बारे में कृषकों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. बी.एल.प्रजापति एवं वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्री वरुण प्रताप सिंह जादौन तथा मोहम्मद आरिफ खान ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements