Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर में कीट प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

04 जनवरी 2025, सीहोर: सीहोर में कीट प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित – केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन इंदौर द्वारा  उप संचालक कृषि, कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा एनपीएसएस  के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं  कृषकों  को एनपीएसएस मोबाइल एप के माध्यम से एकीकृत कीट प्रबंधन के लिये एप की उपयोगिता बताई गई। मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से कृषक कीट पूर्वानुमान, नवीनतम एआई/एमएल प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके कीट हमले से होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने के लिए तत्काल समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्रणाली के द्वारा कृषक, रोगों और कीटो की फोटो अपलोड करके उचित प्रबंधन जान सकते है। आयोजित प्रशिक्षण में कृषि उप संचालक श्री केके पाण्डेय, सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कुमार जाट, श्री अवेंद्र यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com