Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में मधुमक्खी पालन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

09 सितम्बर 2025, नीमच: नीमच में मधुमक्खी पालन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न – राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन योजना के तहतजिले में मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन को बढ़ाने, कृषकों की आय दोगुना करने, युवा वर्ग हेतु रोजगार सृजन एवं उद्यामिता को  बढ़ावा  देने के उद्देश्य से  गत दिनों नीमच  में  दो दिवसीय सेमिनार /कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  उप संचालक उद्यानिकी श्री अतर सिंह कन्नोजी, ने कृषकों को योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित वर्तमान योजनाओं से भी अवगत कराया।  कृषि वैज्ञानिक डॉ.सी.पी.पचौरी ने मधुमक्खी पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. श्याम सिंह सारगदेवोत ने मधुमक्खी पालन हेतु छत्तों, बॉक्स एवं सेट के रखरखाव के बारे में बताया।

  कृषि वैज्ञानिक डॉ.जे.पी.सिंह ने मधुमक्खी पालन के लिए चयनित वनस्पतियों तथा गुणवत्तायुक्त शहद उत्पादन व संग्रहण की जानकारी दी। डॉ.पी.एस.नरूका ने शहद उत्पादन हेतु आवश्यक उपकरणों एवं औजारों के बारे में बताया। सहायक संचालक मत्स्य श्री देव शाह इनवाती ने मत्स्य पालन योजनाओं की जानकारी दी।  आभार प्रदर्शन श्री विदेश वसुनिया एवं श्री  संदीप  कुमार प्रजापत ने  किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें