Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास में दो दिवसीय MIDH कृषि विज्ञान मेला सम्पन्न, किसानों को मिली आधुनिक खेती और प्रदर्शनी की जानकारी

24 मार्च 2026, देवास: देवास में दो दिवसीय MIDH कृषि विज्ञान मेला सम्पन्न, किसानों को मिली आधुनिक खेती और प्रदर्शनी की जानकारी – मध्यप्रदेश के देवास जिले के कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार उपसंचालक उद्यानिकी एवं परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग देवास ने जिला स्तरीय दो दिवसीय MIDH सेमिनार/कार्यशाला/ कृषि विज्ञान मेले का आयोजन कृषि उपज मंडी-खातेगांव में किया गया। कृषि विज्ञान मेले का समापन सोमवार को हुआ।

दूसरे दिन सेमिनार/कार्यशाला/कृषि विज्ञान मेले के समापन सत्र में सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉ. एन.के. तांबे ने नवाचार के प्राकृतिक खेती, जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेले में प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र देवास आर.पी.शर्मा ने एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के विषयों पर विस्तार से व्याख्यान दिया तथा कृषकों द्वारा खेती से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिये।

उपसंचालक उद्यान राजू बड़वाया ने बताया कि कृषि मेले में निर्माता कंपनियों द्वारा बीज, खाद, दवाई, सिचाई संयंत्रों, आधुनिक कृषि उपकरणों के 40 स्टाल लगाये गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, औषधीय फसलों एवं PM-FME योजना अंतर्गत निर्मित खाद्य प्रसंस्कृत उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग द्वारा जिले के उत्कृष्ट कृषकों को मंच पर सम्मानित किया गया। मेले में जनप्रतिनिधियों के अलावा कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, कृषि विभाग, आत्मा, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि उत्पादक संगठन के पदाधिकारियों, सहित बड़ी संख्या में कृषक गण उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें