Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आदिवासी मत्स्य सहकारी संस्था ने जेट्टी पर मनाया राष्ट्रीय पर्व

17 अगस्त 2023, खरगोन: आदिवासी मत्स्य सहकारी संस्था ने जेट्टी पर मनाया राष्ट्रीय पर्व – आदिवासी मत्स्य सहकारी संस्था ने 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व एक अनोखे अंदाज में मनाया। संस्था के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कैलाश ब्राम्हणे ने समिति के सदस्यों के साथ देवाड़ा तालाब में केज पर पोटघाट (जेट्टी) बनाकर समिति के सदस्यों के साथ जल पर झंडावंदन किया। झंडा वंदन के लिए जिला मत्स्य अधिकारी श्री रमेश मौर्य द्वारा विशेष प्रयास  किए  गए।

श्री मौर्य ने बताया कि यहाँ मछुआरों के लिए एक हट बनाया गया। जो लगभग 250 वर्ग फीट का है । साथ ही  48 केज का एक पोतघाट (जेट्टी) बनाया गया। इसी पर झंडा वंदन एवं राष्ट्रगान किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile