Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण

05 सितम्बर 2023, जबलपुर: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के 11 महाविद्यालय (कृषि, हॉर्टिकल्चर, कृषि अभियांत्रिकी) में वृहद् स्तर पर एक साथ वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, कुलपति डॉक्टर पीके मिश्रा ने कहा कि सभी छात्र एवं छात्राएं अपनी कृषि शिक्षा के दौरान अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें एवं इस परंपरा को अपने साथियों एवं जूनियर्स में भी निर्वहन करने हेतु प्रेरित करेंi

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ अमित शर्मा एवं कृषि महाविद्यालय जबलपुर के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ जयंत भट्ट के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम जबलपुर मुख्यालय में आयोजित किया गया , इस वृहद् स्तर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थान पर फॉरेस्ट्री विभाग प्रक्षेत्र इमलिया मैं 500 से अधिक बास का प्लांटेशन किया गया, इसके अलावा जे. एस. पटेल (छात्र) छात्रावास में 30, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास मैं 30, अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स छात्रावास में 20 पौधों का पौधरोपण किया गया, इसमें प्रमुख रूप से बेल ,मधु कामिनी ,एकजोरा, नीम, आम, गुलमोहर ,कनेर ,पेंडुला अशोक, बास आदि का विश्वविद्यालय कि कुलपति डॉ पी. के. मिश्रा एवं सभी अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया i

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ धीरेंद्र खरे, संचालक शिक्षक डॉ अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ आर एस शुक्ला, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ जयंत भट्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ अमित शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ शेखर सिंह बघेल, डॉ अमित झा समस्त विभागों की विभाग अध्यक्ष सभी छात्रावास अधीक्षक वैज्ञानिक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्रों की सहभागिता रही |

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें