Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पोषण सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण

21 मई 2025, धार: पोषण सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण – कृषि विज्ञान केन्द्र, धार द्वारा पोषण सुरक्षा हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन केंद्र प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. चौहान के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में धार जिले के धरमपुरी विकासखंड के फरसपुरा पंचायत सिप्ला के सामाजिक उत्तरदायित्व एवं बायफ लाइवलीहुड्स द्वारा संचालित प्रोजेक्ट जल धारा व कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से पोषण वाटिका की जरूरत, पोषण वाटिका का मकसद, पोषण वाटिका से लाभ, खरीफ, रबी, जायद में कौन सी सब्जी लगाई जा सकती है आदि के बारे में जानकारी देते हुए केन्द्र की प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अंकिता पाण्डेय, केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. जी.एस. गाठिये, उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. डी.एस. मंडलोई ने सब्जी उगाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के सर्वश्री रीतेश जैन, गौरव सारस्वत, जितेन्द्र नायक व बायफ संस्था प्रोजेक्ट जल धारा परियोजना से कम्युनिटी मोब्लाइजर आयुषी त्रिवेदी ने सहयोग प्रदान किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com