Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दो गांवों में किसानों को दिया प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण

08 दिसम्बर 2022, बुरहानपुर: दो गांवों में किसानों को दिया प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण – बुरहानपुर जिले के कृषकों को प्राकृतिक खेती करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है । उप संचालक कृषि श्री एम एस देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 30 किसानों को प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ग्राम बसाड़ के कृषक श्री नाना पाटील एवं ग्राम खामनी के कृषक श्री सोपान कापसे, जो प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, के यहाँ अन्य कृषकगणों को प्रेरित करने के उद्देश्य से उक्त कृषकजन के खेतों पर भ्रमण कराते हुए प्रशिक्षित किया गया।

इस दौरान जीवामृत, बीजामृत प्रायोगिक तरीके से दिखाया गया तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण ले रहे कृषकों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब अधिकारियों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री जितेन्द्रसिंह रावत, बी.टी.एम. श्री विशाल पाटीदार एवं आगाखान संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (07 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें