Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी में हल्दी की औषधीय खेती पर प्रशिक्षण संपन्न

02 मई 2025, बड़वानी: बड़वानी में हल्दी की औषधीय खेती पर प्रशिक्षण संपन्न – मध्य प्रदेश राज्य औषधि पादप बोर्ड, आयुष विभाग, भोपाल के आदेशानुसार , जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ. निलेश मोरे जिला बड़वानी के नेतृत्व में  गत दिनों  जिले की वन समितियों को देवारण्य योजना के अंतर्गत एक जिला एक औषधि उत्पाद अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

 इस अवसर पर जिले के जिला नोडल अधिकारी डॉ टी एस मेहता के साथ सभी ब्लॉक के नोडल अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी के साथ वन समितियों को औषधीय पौधों की खेती, विशेषकर हल्दी के वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करना, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देना है ।

 डॉ. निलेश मोरे ने बताया कि हल्दी एक प्राकृतिक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग, रक्तपित्त, प्रमेह, नेत्र रोग, त्वचा, वयस्थापन जैसे रोगों में लाभकारी माना जाता है। इसकी खेती किसानों और समूहों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी हो सकती है । प्रशिक्षण में उपस्थित विषय विशेषज्ञ डॉ विजय गोरे द्वारा हल्दी की खेती के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com