Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

महिलाओं को जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण

28 अगस्त 2025, कटनी: महिलाओं को जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण – राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जनपद पंचायत बड़वारा के ग्राम बसाडी में स्व-सहायता समूह की 35 महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 12 दिवसीय जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण  संस्था के प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक अनुपम पाण्डेय के सहयोग से प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन के लिए शासन द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जैविक सब्जी उत्पादन हेतु जैविक खेती की आवश्यकता जैविक एवं रासायनिक खेती में अंतर के विषय में बताया गया। साथ ही रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के असंतुलित उपयोग से भूमि मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान की जानकारी दी गई। पौधों के लिए आवश्यक 17 पोषक तत्वों की जानकारी एवं उनका वर्गीकरण, फसलों में लगने वाले कीट, रोगों की जानकारी तथा उनके नियंत्रण की विधियों को बतलाया गया।

प्रशिक्षण में जैविक खाद एवं गोमूत्र एवं नीम पत्ती आदि से कीटनाशक बनाने तथा फसलों में इनके उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि देसी गाय के 1 ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ सूक्ष्म जीवाणु पाए जाते हैं तथा गोमूत्र में 33 प्रकार के तत्व पाए जाते हैं। गोमूत्र का उपयोग बीज उपचार, जैविक कीटनाशक, शीघ्र खाद एवं पौध पोषण में उपयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सरपंच विकास कुमार पाल एवं प्रशिक्षार्थी अनीता पटेल, जानकी बाई, द्रोपदी पटेल, मेम कली पटेल, सुनैना पटेल, राधाबाई पटेल एवं पुत्तू बाई पटेल आदि उपस्थित रहीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com