Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अश्वगंधा हेतु वन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न

02 मई 2025, विदिशा: अश्वगंधा हेतु वन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न –  मध्यप्रदेश राज्य औषधीय पादप बोर्ड मंत्रालय वल्ल्भ भवन भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में विदिशा जिले में भी देवारण्य योजना अंतर्गत कार्यों का संपादन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को वन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिला आयुष अधिकारी डाॅ. दिनेश कुमार अहिरवार ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद औषधीय पौधे अश्वगंधा की कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन सतत जारी है। आयुष विभाग द्वारा  गुरूवार को वन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन  पुरानी नगर पालिका के सभागार में  किया गया ।  प्रशिक्षण के दौरान समितियों के सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया वहीं अश्वगंधा औषधीय खेती करने से होने वाले मुनाफों को रेखांकित किया गया है। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में अश्वगंधा की खेती करने और दूसरों को अभिप्रेरित करने पर सहमति अभिव्यक्त की है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com