Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी में हल्दी औषधीय खेती पर दिया प्रशिक्षण

26 अप्रैल 2025, बड़वानी: बड़वानी में हल्दी औषधीय खेती पर दिया प्रशिक्षण –  कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर के निर्देशन में जिला आयुष अधिकारी डॉ. निलेश मोरे जिला बड़वानी के नेतृत्व में 23 से 25 अप्रैल तक जिले के सभी 07 ब्लाकों में देवारण्य योजना के अंतर्गत एक जिला एक औषधि उत्पाद अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला एवं ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ टी एस मेहता के साथ सभी ब्लॉक के नोडल अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यानिकी अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी को औषधीय पौधों की खेती, विशेषकर हल्दीके वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करना, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देना है ।

डॉ. निलेश मोरे ने बताया कि हल्दी एक प्राकृतिक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग रक्तपित्त, प्रमेह, नेत्र रोग, त्वचा  व्यवस्थापन जैसे रोगों में लाभकारी माना जाता है। इसकी खेती किसानों और समूहों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी हो सकती है ।।प्रशिक्षण में उपस्थित विषय विशेषज्ञ डॉ.एस के बड़ोदिया, डॉ भूपेंद्र भार्गव, प्रोफेसर बी कुमरावत द्वारा उद्यानिकी ब्लाक ग्रामीण विस्तार अधिकारियों को हल्दी की खेती के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com