Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

‘आत्मा’ योजनान्तर्गत इंदौर जिले के कृषकों का भ्रमण

12 जनवरी 2023, इंदौर: ‘आत्मा’ योजनान्तर्गत इंदौर जिले के कृषकों का भ्रमण – ‘आत्मा’ योजनान्तर्गत गत दिनों विकास खंड महू में इंदौर जिले के कृषकों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें 50 कृषक शामिल हुए।

भ्रमण के दौरान परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती शर्ली थॉमस ने कहा कि कृषकों को परंपरागत फसलों के अलावा औषधीय फसल और प्राकृतिक खेती भी करना चाहिए , ताकि आय में वृद्धि और लागत में कमी आए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इन कृषकों को उन्नत कृषकों के खेतों का भ्रमण कराया गया।

सर्वप्रथम ग्राम नयापुरा के कृषक श्री शुभम चौधरी के फार्म पर पहुंचे, जहाँ श्री चौधरी ने कृषकों को बताया कि उन्नत तकनीक से पॉली हाऊस में शिमला मिर्च लगाई है , जिसमें कम खर्च में अधिक उत्पादन प्राप्त किया। श्री चौधरी ने विस्तार से इसकी जानकारी कृषकों को दी। इसके बाद भ्रमण दल ग्राम सिमरोल पहुंचा जहाँ पर उन्नत कृषक श्री जितेंद्र पाटीदार ने अपने खेत में प्राकृतिक विधि से हल्दी फसल उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही उनके द्वारा लगाई गई 6 प्रकार की हल्दी किस्मों को कृषकों को दिखाया गया। इसके बाद
कृषक भ्रमण दल ग्राम मेमदी के उन्नतशील कृषक श्री भीमसिंह के खेत पर पहुंचा, जहाँ श्री भीमसिंह ने अपने खेत में लगी गन्ने की फसल के बारे में विस्तार से बताया और उनके यहाँ स्थापित सोलर पैनल का भी कृषकों को अवलोकन कराया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )