Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं फसल की गिरदावरी शीघ्रता से करें- कलेक्टर सीहोर

11 फ़रवरी 2025, सीहोर: गेहूं फसल की गिरदावरी शीघ्रता से करें- कलेक्टर सीहोर – रबी विपणन वर्ष 2025-26 में उत्पादित फसलों के पंजीयन के संबंध में जारी दिशा निर्देश अनुसार किसान पंजीयन विगत 20 जनवरी से प्रारंभ हो गया है और 31 मार्च 2025 तक किये जाने है। किसान पंजीयन में भूमि का रकबा भू-अभिलेख एवं गेहूं में बोए गए रकबे की जानकारी गिरदावरी डेटाबेस से ली जाती है। जिससे किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय की जाने वाली मात्रा का निर्धारण होता है एवं इसी आधार पर बारदाना, परिवहन, भण्डारण एवं वित्तीय व्यवस्था की जाती है।

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने अधीक्षक भू -अभिलेख एवं समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि गेहूं के बोए गए रकबे में से कुल 12.4 प्रतिशत रकबे की ही गिरदावरी हुई है। किसानों द्वारा बोई गई गेहूं की फसल की गिरदावरी शीघ्रता से कराया जाना सुनिश्चित करें, ताकि पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था समय-सीमा में की जा सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com