Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कोदो, कुटकी और धान की खरीदी से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन

डिंडोरी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया संबोधित, परंपरागत कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर

02 नवंबर 2026, भोपाल: कोदो, कुटकी और धान की खरीदी से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में कोदो, कुटकी के साथ धान की खरीदी का निर्णय लिया गया है। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ मिलेगा और परंपरागत कृषि उत्पादों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री शनिवार को इंदौर एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिंडोरी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिंडोरी जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार और विकास को लेकर सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है। यह जिला उनके लिए विशेष महत्व रखता है। वे पूर्व में डिंडोरी जिले के प्रभारी भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले ने अपने जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रदेश में अलग पहचान स्थापित की है। बलराम कृषि महोत्सव किसानों को आधुनिक तकनीक, कृषि नवाचार और खेती की नई संभावनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनजातीय बहुल डिंडोरी जिले में कृषि के क्षेत्र में हो रहे प्रयास सराहनीय हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से कृषि और पशुपालन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस वर्ष प्रत्येक विकासखंड में गौमाता प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक के वृंदावन ग्राम में उत्कृष्ट गौपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौपालन को बढ़ावा देना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बताया कि डिंडोरी जिले को हाल ही में आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात दी गई है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी अनेक विकास कार्य स्वीकृत और संचालित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में डिंडोरी प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक एवं अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल भी इंदौर में उपस्थित थे। उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन पर डिंडोरी जिले के किसानों और आयोजकों को बधाई दी। राज्य सहकारी बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत भगवान बलराम के नाम पर इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह श्रृंखला का 49वां कार्यक्रम है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। आयोजन के माध्यम से किसानों और ग्रामीण हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए कृषि एवं ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture