Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना, मसूर एवं सरसों फसल के उपार्जन हेतु पंजीयन 10 मार्च तक

26 फ़रवरी 2025, उज्जैन: चना, मसूर एवं सरसों फसल के उपार्जन हेतु पंजीयन 10 मार्च तक – म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास म.प्र. भोपाल  से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में जिले में चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं।

चने का समर्थन मूल्य रु 5650/- क्विंटल, मसूर का समर्थन मूल्य रू 6700/- प्रति क्विंटल एवं सरसों का समर्थन मूल्य रू 5950/- प्रति क्विंटल) घोषित हुआ है। पंजीयन अवधि आगामी 10 मार्च तक है तथा उपार्जन अवधि आगामी 25 मार्च से 31 मई तक प्रस्तावित है।

किसान ,गेहूं  फसल की तरह खाद्य विभाग के पोर्टल पर चना, मसूर एवं सरसों फसल का पंजीयन करा सकेंगे, साथ ही गेहूं के उपार्जन नीति अनुसार ही चना, मसूर, सरसों फसल उपार्जन हेतु स्लॉट बुक कर सकेंगे। किसान  अपनी नजदीकी सेवा सहकारी समिति में जाकर पंजीयन करा सकेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com