Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में तंबाकू निषेध दिवस पर लिया नशे का त्याग करने का संकल्प

31 मई 2024, नीमच: नीमच में तंबाकू निषेध दिवस पर लिया नशे का त्याग करने का संकल्प – नीमच जिले में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद के निर्देशानुसार और  एसीईओ श्री अरविंद सिंह डामोर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मयूरी जोक, रेडक्रॉस सहायक प्रशासक सुश्री किरण आंजना के मार्गदर्शन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सब्जी मंडी चौराहे पर उपस्थित मजदूर वर्ग को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया तथा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई, नशा मुक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित किए, स्टीकर  चिपकाए।

इस अवसर पर  मजदूर वर्ग में बबला भाई, पिंटू भाई ग्वाला, राजू डामोर नारसिंह, बद्री लाल पवार, आदि ने कार्यक्रम स्थल पर बीड़ी गुटखा तंबाकू फेंककर संकल्प लिया कि हम आज के बाद इनका सेवन नहीं करेंगे। एसीईओ श्री अरविंद सिंह डामोर और डिप्टी कलेक्टर सुश्री मयूरी जोक ने नशा छोड़ने वाले मजदूरों का सम्मान भी किया।  इसी तरह ट्रामा सेंटर पर श्री अरविंद सिंह डामोर, सुश्री मयूरी जोक ने  जिला अस्पताल के समस्त कर्मचारियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई एवं अस्पताल परिसर में स्टीकर चिपकाए।  कलेक्टर कार्यालय में आने वाले समस्त कर्मचारियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई एवं सभी कार्यालयों में उपस्थित कर्मचारी से स्वेच्छा से जिनके भी जेब में तंबाकू, बीड़ी, गुटखा था, उन्हें बाहर निकाल कर  फाड़कर फेंका और शपथ ली कि आज के बाद हम तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे।

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र गायत्री मंदिर परिवार तथा सर्वहित सामाजिक सेवा समिति के सहयोग से समस्त आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र पाटील, डॉ.निरुपमा झा, रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र के श्री सुनील तिवारी, श्री जीवन तिवारी, श्री दिनेश सैनी, श्री देवीलाल मोर्या, श्री गुणवंत गोयल, गायत्री परिवार से श्री प्रभु लाल धाकड़, श्री गिरिराज सिंह चौहान तथा सर्वहित समाज सेवा समिति से श्री नरेंद्र सिह तोमर अभिलेश ट्रेलर आदि उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)