राज्य कृषि समाचार (State News)

चिंता न करें टमाटर उत्पादक किसान, केन्द्र सरकार का ये बड़ा कदम

14 फ़रवरी 2025, भोपाल: चिंता न करें टमाटर उत्पादक किसान, केन्द्र सरकार का ये बड़ा कदम – देश के अधिकांश हिस्सों में इस कर टमाटर का बंपर उत्पादन हुआ है लेकिन स्थिति यह है कि उत्पादक किसानों को इस कारण नुकसान भी हुआ है। क्योंकि कीमतें इतनी अधिक नीचे आ गई है कि उत्पादक किसानों को  औने पौने दामों में ही टमाटर  बेचने पड़ रहे है या फिर खेतों में ही पटकने के लिए किसान मजबूर हो रहे है। हालांकि अब केन्द्र की सरकार ने टमाटर उत्पादक किसानों की चिंता दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों में टमाटर की गिरती कीमतों को देखते हुए,केंद्र सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के परिवहन घटक को लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत जहां उत्पादक और उपभोक्ता राज्यों के बीच टॉप फसलों (टमाटर,प्याज और आलू) की कीमत में अंतर है, उत्पादक राज्यों के किसानों के हित में, उत्पादक राज्य से अन्य उपभोक्ता राज्यों तक फसलों के भंडारण और परिवहन में होने वाली परिचालन लागत की प्रतिपूर्ति नैफेड (NAFED)और एनसीसीएफ (NCCF) जैसी केंद्रीय नोडल एजेंसियों को की जाएगी। टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिववराज सिंह चौहान ने एनसीसीएफ के माध्यम से मध्य प्रदेश में टमाटर के लिए एमआईएस के परिवहन घटक के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है।  एनसीसीएफ जल्द ही मध्य प्रदेश से परिवहन कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement