Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

एनएफएल ने डीबीटी महत्व बताएं

15 अक्टूबर 2024, भोपाल: एनएफएल ने डीबीटी महत्व बताएं – नेशनल फर्टिलाइजर्स लि. (एनएफएल) द्वारा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी सीहोर पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्री राजेंद्र सिंह चौहान आंचलिक प्रबंधक एनएफएल भोपाल विशेष रूप से मौजूद थे। एनएफएल के राज्य प्रबंधक श्री पंकज विजयवर्गीय ने प्रशिक्षण में किसानों को संबोधित कर डीबीटी के महत्व एवं इसके संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र इछावर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र पटेल ने मृदा परीक्षण का महत्व एवं संतुलित उर्वरकों के उपयोग करने के तरीके बताए।

एनएफएल द्वारा किसानों की उर्वरक संबंधी समस्याओं का भी समाधान किया गया एवं किसानों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के अंतर्गत विजेता कृषकों को उपहार स्वरूप एनएफएल के उत्पाद दिए गए। कार्यक्रम में एनएफएल के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी श्री अशोक खाखा, मुख्य प्रबंधक कृषि सेवाएं श्री विनोद कुमार, सीहोर जिला प्रभारी श्री भगवान दास त्यागी, भोपाल के श्री सुरेन्द्र कुमार बडोतिया भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com