राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन में दुग्ध उत्पादक संस्थाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

02 अप्रैल 2026, खरगोन: खरगोन में दुग्ध उत्पादक संस्थाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न –  इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, इन्दौर एवं जिला सहकारी संघ मर्यादित, खरगोन के संयुक्त तत्वावधान में दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं की प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण  गत दिनों   सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र, जिला संघ खरगोन में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 2  को प्रतिभागियों को दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित, जिरभार का भ्रमण कराया गया। यहां संस्था की उन्नत नस्ल की गायों, आधुनिक एवं जैविक पद्धतियों से किए जा रहे दुग्ध उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था के सचिव श्री दिनेश पटेल द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2001 में मात्र 2 गायों से प्रारंभ हुई यह संस्था आज 250 गायों के साथ पूर्णतः जैविक दुग्ध उत्पादन कर रही है। उत्कृष्ट कार्यों के लिए संस्था को शासन-प्रशासन द्वारा पूर्व में कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।द्वितीय एवं तृतीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र, जिला संघ खरगोन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के शुभारंभ  पर श्री डीपी त्यागी ने प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए दुग्ध संस्थाओं के सुचारू संचालन के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। वहीं अंकेक्षण अधिकारी श्री मनोज टाक ने दुग्ध संस्थाओं के पदाधिकारियों के अधिकार-कर्तव्य, निर्वाचन प्रक्रिया, बायलॉज, ऑडिट एवं संचालक मंडल की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं के लगभग 48 किसान प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। आभार प्रदर्शन संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओंकार यादव द्वारा किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements