Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

बिहार में किसानों के लिए खास है ये योजना, जानिए क्या है

31 मार्च 2025, भोपाल: बिहार में किसानों के लिए खास है ये योजना, जानिए क्या है – बिहार राज्य के किसानों के लिए वहां की सरकार ने एक खास योजना का संचालन शुरू किया है और ये योजना है कृषि यांत्रिकीकरण योजना। दरअसल किसान आसानी से कृषि यंत्रों को खरीद सके लिहाजा बिहार की सरकार ने यह योजना संचालित की है।

बिहार सरकार द्वारा “कृषि यांत्रिकीकरण योजना” चलाई जा रही है। ऐसे में अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों की मांगों, शिकायतों और योजना की प्रगति को लेकर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि भवन, मीठापुर पटना में कृषि यांत्रिकीकरण योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया की अब तक कृषि यंत्र बैंकों को उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टर पर “कृषि विभाग द्वारा प्रदत्त” अंकित कराया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग से जुड़ी अनुदान योजनाओं में नए लाभार्थियों को वरीयता देने की भी व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक में कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, कृषि निदेशक और कृषि यांत्रिकीकरण के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने बैठक में कहा कि राज्य में खाद्यान्न फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने में कृषि के विभिन्न कार्यों जैसे बुआई, जुताई, कटाई एवं घुनाई/ दौनी के कार्यों में उपयोग होने वाले यंत्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। कृषि विभाग द्वारा राज्य योजना एवं केंद्र प्रायोजित योजना के माध्यम से 75 प्रकार के यंत्रों पर अनुदान की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा कृषि यंत्र बैंकों में किसानों को ट्रैक्टर के साथ बुआई, कटाई एवं घुनाई/दौनी कार्यों से संबंधित एक-एक यंत्र लेना अनिवार्य है। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना के अंतर्गत पंजीकृत कृषि यंत्र निर्माता, विक्रेता की सूचीबद्धता की एक बार पुनः समीक्षा कर सरलता, सुगमता तथा पारदर्शिता के साथ निबंधन किया जाए। साथ ही अगर किसानों के द्वारा किसी नए उपयोगी यंत्र की मांग की जाती है तो उसे यांत्रिकीकरण योजना में शामिल किया जाए। इसके अलावा जो कृषि यंत्र अनुपयोगी हो गए है उन्हें इस सूची से बाहर किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com