Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी में 13 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर जल्द शुरू होंगे, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

05 दिसंबर 2025, सीधी: सीधी में 13 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर जल्द शुरू होंगे, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा – मध्यप्रदेश के सीधी जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जिले में 13 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर स्थापित किए जाएंगे। उपसंचालक सह परियोजना संचालक आत्मा ने जानकारी दी कि इन सेंटरों के संचालन के लिए गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ), किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), पंजीकृत गौशालाएँ तथा अन्य पंजीकृत संस्थाओं से 15 दिसम्बर तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर की स्थापना के लिए 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसे दो किस्तों में-50-50 हजार रुपये जारी किया जाएगा। यह सहायता सेंटरों को प्रारंभिक संरचना एवं उत्पादन सामग्री तैयार करने में सहायक होगी।

बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर का उद्देश्य

ये सेंटर प्राकृतिक खेती में उपयोग की जाने वाली आवश्यक सामग्रियों का उत्पादन करेंगे, जिनमें पौधों से तैयार बायो-मास, गौमूत्र, गोबर आधारित जैविक घोल एवं अन्य जैविक इनपुट शामिल हैं। जिन किसानों के पास ये सामग्री स्वयं तैयार करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे इन सेंटरों से उचित मूल्य पर जैविक आदान प्राप्त कर सकेंगे। इससे न केवल प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे और सेंटर एक स्वतंत्र उद्यम के रूप में विकसित हो सकेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक संस्थाएँ अपने संबंधित विकासखण्ड के तकनीकी प्रबंधक (ठ.ज्.ड.) अथवा वरिष्ठ कृषि विकासखण्ड अधिकारी (ै.।.क्.व्.) से संपर्क कर विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकती हैं। संस्था को अपना प्रस्ताव 15 दिसम्बर तक प्रस्तुत करना होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जिला प्रशासन ने सभी योग्य संस्थाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture