इंदौर जिले में खाद की कोई कमी नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध
08 मई 2026, इंदौर: इंदौर जिले में खाद की कोई कमी नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले में किसानों को पारदर्शी सुगम एवं समयबद्ध उर्वरक उपलब्ध करने के उद्देश्य से ई-विकास वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान पोर्टल के द्वारा निजी एवं सहकारिता के माध्यम से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खरीफ सीजन हेतु कुल 32701 मीट्रिक टन उर्वरक भण्डारित होकर 1357 मीट्रिक टन उर्वरक वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 5627 मेट्रिक टन यूरिया, डी.ए.पी. 2093 मीट्रिक टन, एन. पी.के. 9986 मीट्रिक टन, एम.ओ.पी. 4357 मेट्रिक टन एवं सुपर फास्फेट 9281 मेट्रिक टन उपलब्ध है। जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है, निरंतर आपूर्ति बनी हुई है। कृषक अपनी सुविधा अनुसार ई-टोकन प्राप्त कर संबंधित विक्रेता से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

