Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगामी दिनों में पाले की सम्भावना, किसान रहें सतर्क  

18 जनवरी 2023, नीमच: आगामी दिनों में पाले की सम्भावना, किसान रहें सतर्क – भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पुणे एवं मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल द्वारा जारी की गई सूचना एवं कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मौसम में आए बदलाव के कारण आगामी एक-दो दिन में तापक्रम, पारा न्यूनतम 3 से 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की सम्भावना है । ऐसी स्थिति में यदि तापक्रम में गिरावट(1से 3 डिग्री सेल्सियस)यदि ज्यादा समय तक रहने पर फसलों में विशेषकर बैंगन,टमाटर,धनियां,मैथी, जीरा, मटर,चना,सरसों,अफीम आदि में पाला पड़ने,लगने की सम्भावना है। इसलिए ऐसे समय में किसान भाईयों को फसल की सतत निगरानी रखने की एवं फसलों को पाले से बचाव के प्रबंध करने की सलाह दी गई है।

पाले से बचाव के लिए फसलों में सिंचाई (विशेषकर स्प्रिंकलर विधि) करें।यदि पूरी फसल में सिंचाई करने के लिए पानी की कमी हो,तो सिंचाई नालियों के चारों ओर जगह-जगह पानी भर दें।खेत में जगह-जगह रोड़ी,कचरा, भूसा,टायर आदि जलाकर धुंआ कर दें।नगदी फसलों में यथा सम्भव उत्तर दिशा एवं पश्चिम दिशा में विण्डब्रेक (वायुरोधी नेट,जाल,कड़वी आदि)लगाएं।फसलों पर अत्यधिक पाले की स्थिति निर्मित होती दिखाई दे,तो व्यावसायिक गंधक(सल्फ्यूरिक अम्ल)एक मिली प्रति लीटर पानी के मान से घोल बनाकर छिड़काव करें। उक्त छिड़काव करते समय ध्यान रखें, कि फसल पर फूल अवस्था नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए वैज्ञानिकों एवं कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के अधिकारियों से सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें