Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रावे की छात्राओं ने सीखा केंचुआ खाद बनाना

17 सितम्बर 2024, सिवनी: रावे की छात्राओं ने सीखा केंचुआ खाद बनाना – कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय जबलपुर एवं बालाघाट की चतुर्थ वर्ष की छात्राओं को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) के अंतर्गत 6 माह तक कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों के खेतों में खेती किसानी के व्यावहारिक गुण एवं तकनीकी जानने हेतु भेजा गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल के मार्गदर्शन में केंद्र में संचालित केंचुआ खाद उत्पादन इकाई में वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की जानकारी को चरणबद्ध तरीके से बताया गया।

रावे कार्यक्रम के प्रभारी एवं मृदा वैज्ञानिक डॉ. के. के. देशमुख द्वारा केंचुआ खाद उत्पादन तकनीक की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। केंचुआ खाद उत्पादन के क्षेत्र में सतत कार्य करने वाले जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मान प्राप्त प्रगतिशील जैविक कृषक श्री प्रदीप राहंगडाले द्वारा किए केंचुआ खाद की उपयोगी सलाह छात्रों को प्रदान की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. शेखर सिंह बघेल वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. के. के. देशमुख वैज्ञानिक, डॉ. एन. के. सिंह, वैज्ञानिक, डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर, इंजीनियर कुमार सोनी, डॉ. जी. के. राणा आदि की उपस्थिति रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com