Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रामवासियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली

13 नवंबर 2024, भोपाल: ग्रामवासियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में दिनांक 12 नवंबर 2024 को फुलवारी शरीफ प्रखंड के कोरिआमा गाँव में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ. अमिताभ डे ने ग्रामवासियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला I

विदित हो कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में 16 अगस्त से सतर्कता जागरूकता अभियान चल रहा है, जो 15 नवंबर तक जारी रहेगा I मौके पर मुखिया श्रीमती देवंती देवी, श्री ओम प्रकाश वर्मा, श्री सूर्य वर्मा, श्री सतीश कुमार, श्री प्रभु दयाल वर्मा, श्री अतिश कुमार, श्री भोखु महतो, श्री राज नंदन वर्मा, श्री जनक देव, श्री श्याम बाबू वर्मा सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com