राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन की सोलर पावर सहकारी संस्था बनी हरित भविष्य की मशाल

12 जनवरी 2026, खरगोन: खरगोन की सोलर पावर सहकारी संस्था बनी हरित भविष्य की मशाल – भोपाल के ऐतिहासिक जंबूरी मैदान में कृषक कल्याण वर्ष–2026 के शुभारंभ अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में खरगोन की सोलर पावर विस्तार सहकारी संस्था ने अपनी सशक्त उपस्थिति से हरित ऊर्जा और किसान सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने संस्था द्वारा किए जा रहे नवाचारी सौर ऊर्जा प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे सोलर से आर्थिक एवं पर्यावरण जागरूकता के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में “गेम-चेंजर मॉडल” बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “सौर ऊर्जा के माध्यम से किसान को आत्मनिर्भर बनाना ही 2026 के विकसित मध्यप्रदेश की नींव है।” वहीं मंत्री श्री विश्वास सारंग ने संस्था को सहकारिता और नवाचार का आदर्श उदाहरण बताते हुए इसके विस्तार के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में किसानों, सहकारी प्रतिनिधियों एवं ऊर्जा विशेषज्ञों की मौजूदगी ने स्पष्ट कर दिया कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 केवल एक कैलेंडर नहीं, बल्कि गांव-गांव तक उजाले की यात्रा है। सोलर पावर विस्तार सहकारी संस्था इस यात्रा की अग्रिम पंक्ति में खड़ी होकर हर खेत तक सूरज की ताकत पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

सोलर पावर विस्तार सहकारी संस्था के सीईओ श्री हिमांशु कुशवाह ने बताया कि हमारे द्वारा प्रस्तुत सोलर पंप, कृषि-ऊर्जा समाधान और ग्रामीण बिजली आत्मनिर्भरता के मॉडल ने यह सिद्ध कर दिया कि आज का किसान केवल अन्नदाता नहीं, ऊर्जा-दाता भी बन रहा है। यह पहल खेती की लागत घटाने, सिंचाई को सशक्त करने और पर्यावरण संरक्षण के त्रिसूत्रीय लक्ष्य को साध रही है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement