Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का द्वितीय चरण 30 दिसम्बर तक

26 दिसंबर 2025, देवास: दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का द्वितीय चरण 30 दिसम्बर तक –  उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग देवास डॉ एस के श्रीवास्तव ने बताया कि पशुपालकों की आय और दुग्ध उत्पादन दौ गुना करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 30 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। जिसमें पशुपालन विभाग के सभी कर्मचारियों, मैत्री एवं गौ सेवकों द्वारा गृह सम्पर्क किया जायेगा।

इस अभियान में जिले के 24 हजार 400 पशुपालक जिनके पास 05 से 09 तक दुधारू गौ एवं भैसवंशीय पशु है, उनके घर जाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाये जाने से संबंधित जानकारियां एवं व्यवहारिक उन्नत तकनीकी से अवगत कराया जायेगा। साथ ही उन्नत पशु नस्ल, रखरखाव, स्वास्थ्य प्रबंधन, आहार प्रबंधन आदि विषयों पर आवश्‍यक जानकारी दी जायेगी।

 उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग देवास ने समस्त पशुपालकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक लाभ लेने के लिऐ विभागीय कर्मचारियों से सम्पर्क के दौरान आवश्‍यक समस्त जानकारी प्राप्त करें एवं अपना दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए उपयुक्त आवश्‍यक तकनीक एवं उचित तरीका अपनाने की कार्यवाही करें तकि दुग्ध उत्पादन अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें